विकसित भारत: मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण का जिला स्तर पर लांचिंग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विकसित भारत: मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण का जिला स्तर पर लांचिंग


 आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 7 मार्च 

डिंडोरी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में प्रेसवार्ता आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया एवं प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह के सामने संबोधित किया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने बताया कि 1 मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘‘विकसित भारत मोदी की गारंटी‘‘ अभियान को प्रदेश में आधिकारिक लांच किया गया है। अब सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ‘‘विकसित भारत: मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण‘‘ अभियान को लांच किया जा रहा है। सुझाव पेटी, मिस्ड काॅल और नमो एप के माध्यम से जनता अपने सुझाव पार्टी को दे सकती है। भाजपा लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र हेतु एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझावों को आमंत्रित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के तीसरे कार्यकाल में भारत को विकसित बनाने और विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने की गारंटी को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। संकल्प पत्र के सुझाव प्राप्त करने के लिए भाजपा के सभी जिला और विधानसभा कार्यालयों में सुझाव पेटी रखी जाएगी। सुझाव पेटी में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र के लिए जनता अपने सुझाव लिखित में दे सकती है। सुझाव प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल नंबर 9090902024 भी जारी किया गया है। उक्त मोबाइल नंबर पर मिस्ड काॅल के माध्यम से लोग अपना सुझाव जमा कर सकते हैं।

नमो एप के माध्यम से भी लोग भाजपा को संकल्प पत्र तैयार करने के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता 8 से 12 मार्च के बीच हर बूथ पर घर-घर जा कर लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए उनके सुझाव एकत्रित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेतागण पूरे प्रदेश में विभिन्न पेशागत व सामाजिक लोगों के साथ बैठक एवं संवाद कर समाज के हर वर्ग के सुझाव एकत्रित करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रहे “मैं हूं मोदी का परिवार” अभियान के बारे में भी जानकारी देंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी एवं आभार जिला सह मीडिया प्रभारी आशीष वैश्य ने व्यक्त किया। इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी अविनाश सैनी सहित भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद रहे


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।