कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई समय-सीमा की बैठक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई समय-सीमा की बैठक


 आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 11 मार्च,आज कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर सभागार में किया गया। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों व सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री जनमन योजना आदि की समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह ने चुनाव के संबंध में सभी विभागों को निर्देश दिए है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों का नाम उनके कार्यक्षेत्र में होना जरुरी है। किसी भी कर्मचारी को पोस्टल मत देने की अनुमति नहीं है इसलिए सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए है कि अपने अपने विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों के नाम अपने कार्यक्षेत्र के संसदीय क्षेत्र में जुड़वा लें। बैठक के तहत जानकारी दी गई कि काउंटिंग और अन्य समस्त निर्वाचन कार्य शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय में होगी। वहीं नॉमिनेशन प्रक्रिया मंडला जिले में होगी। 

     बैठक में बताया गया कि मतदान केंद्रों का नाम स्पष्ट और त्रुटिरहित रूप से लिखा जाए। जिसके लिए मतदान केन्द्रों की दीवारों या फलैक्स का प्रयोग करें, जिससे कोई दुविधा न हो। चुनाव के निर्देशों के अतिरिक्त बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शेष ओला प्रभावित राशि भुगतान करने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य करने का आदेश दिया। बैठक में नवागत सयुंक्त कलेक्टर  अनुराग सिंह का परिचय जिले के अन्य अधिकारियों से कराया गया। अनुराग सिंह को एसडीएम शहपुरा का प्रभार दिया गया है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।