आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 16 मार्च,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सांसदो/विधायकों द्वारा स्थानीय तौर पर विकास कार्यक्रम एवं अनुदान राशि प्रदान करने के संबंध में आदेश जारी किए हैं। निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के परिपेक्ष्य में जारी निर्देशों के तहत सांसद स्थानीय विकास निधि (राज्य सभा के सांसदों के लिए भी लागू) से किसी भी नये कार्य की स्वीकृति या राशि जारी नहीं की जायेगी। साथ ही विधायक क्षेत्रीय विकास निधि से, निर्वाचन कार्य पूर्ण होने तक, किसी नये कार्य की स्वीकृति या राशि जारी नहीं की जायेगी। जिन स्वीकृत कार्यों को आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने तक प्रारंभ नहीं किया गया है, उन्हें निर्वाचन पूर्ण होने तक प्रारंभ न किया जाये। यदि कार्य प्रारंभ हो चुका था, उसे जारी रखा जा सकता है। जिन कार्यों को पूर्ण किया जा चुका है, उनके लिए संबंधित अधिकारियों की संतुष्टि उपरांत, राशि जारी की जा सकती है।
Home
Unlabelled
विकास कार्यक्रम एवं अनुदान राशि प्रदान करने के संबंध में आदेश जारी
विकास कार्यक्रम एवं अनुदान राशि प्रदान करने के संबंध में आदेश जारी
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।

