26 मई को ग्राम चाड़ा में स्वास्थ्य कैंप आयोजित की जा रही है। जिसमें अरविंदो महाविद्यालय इंदौर की 45 सदस्यीय टीम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएंगी। जिसके लिए जिला प्रशासन के आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग और महिला बाल विकास विभाग को कलेक्टर मिश्रा ने तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देशित किया। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान किया जा सके। साथ ही शासकीय कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य समस्याएं होने पर कैंप के तहत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करायी जाएंगी।
27 मई को डिंडौरी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ही उत्कृष्ट विद्यालय में वन मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत पूरे जिसे से विभिन्न वैद्य आयुर्वेद शास्त्र पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। इसी के तहत उत्कृष्ट स्कूल में ही एसएल वर्ल्ड का कार्यक्रम भी होगा। इस कार्य हेतु कलेक्टर मिश्रा ने आयुष विभाग, वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया।

