आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 2 मई
कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम चंद्रागढ़ में PHE, आंगनबाडी एवं अन्य विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने PHE विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए प्रदाय कार्यों का जायजा लिया, पेयजल आपूर्ति का कार्य निर्माणाधीन है, जिसमें फ़िल्टर के कार्यों को किया जा रहा है। कलेक्टर ने PHE विभाग को समय सीमा में कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया। निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन की प्रगति का अवलोकन किया। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के बारे जाना और उनको प्राप्त होने वाले योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली।
वहीँ जनपद पंचायत अमरपुर के ही ग्राम चटिया रैयत में नरेगा के तहत किये जा रहे जल संरक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया। जल संरक्षण के लिए नरेगा द्वारा चेकडैम और गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसका कार्य प्रगतिशील है, कलेक्टर मिश्रा कार्य का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।