आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 2 मई,
कलेक्टर ने जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम सिधौली का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम निवासी अनसियाबाई हरीसिंग और समारोबाई दसरू के निर्माणधीन आवास कार्यों का अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा की। जनमन के तहत बिजली आपूर्ति कार्यों का निरिक्षण किया, बिजली आपूर्ति के तहत ग्राम निवासी अर्जुन सिंह से चर्चा की। जिनके घर में पहली बार बिजली आपूर्ति की गई है, आपूर्ति के सम्बन्ध में विद्युत विभाग और ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर मिश्रा ने पेयजल आपूर्ति के लिए किये जा रहे PHE के कार्यों का अवलोकन किया। पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
वहीं जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम खजरी में हितग्राहियों के आवास निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मानवती पति दुर्गेश के निर्माणधीन आवास के प्रगतिशील कार्यों का अवलोकन किया और मानवती दुर्गेश से चर्चा की। आवास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही ग्राम खजरी के अन्य हितग्राही बिसरोबाई बुद्धू के आवास का निर्माण कार्य भी निरीक्षण किया और हितग्राही से चर्चा की।