खमोद चंदेल बने भारतीय किसान संघ डिंडोरी के तहसील अध्यक्ष - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

खमोद चंदेल बने भारतीय किसान संघ डिंडोरी के तहसील अध्यक्ष


                   आशीष

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 26,1 मई,डिंडौरी:- भारतीय किसान संघ पूरे देश में हर तीन साल में ग्राम समिति से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर नवीन पदाधिकारी नियुक्त करता है।

शनिवार को भारतीय किसान संघ डिंडोरी के द्वारा तहसील अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया जिनके नेतृत्व ने निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया गया।

डिंडोरी तहसील मुख्यालय इमलीकुटी में संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वप्रथम सदस्यों का तिलक वंदन का स्वागत किया गया इसके पश्चात पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई तह.अध्यक्ष एड.हर्ष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता, कृषि देवता बलराम भगवान के चलचित्र पर माल्यार्पण तिलक वंदन एवं दीप प्रज्विलत कर किया गया।


 भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी के निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने निर्वाचन प्रक्रिया शुरू करते हुए अध्यक्ष के लिए सदस्यों की सहमति से खमोद चंदेल का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी ने समर्थन किया इसी तरह मंत्री के लिए एड.हर्ष गुप्ता का समर्थन किया एवं उपाध्यक्ष दिलीप बर्मन,लाल सिंह ठाकुर, एड. फलेन्द्र चंदेल, कोषाध्यक्ष केशव सिंह ठाकुर, कार्यालय मंत्री रामेश्वर गौतम,प्रचार प्रसार प्रमुख रमेश चौहान, महिला संयोजिका रागनी सोनवानी आदि सभी पदों पर सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हुआ। 

     कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री एड. निर्मल कुमार साहू, शहपुरा तह.प्रचार प्रसार प्रमुख बसंत उद्दे। डिंडौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, मंत्री एड. हर्ष गुप्ता,उपाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर अमरपुर,दिलीप बर्मन समनापुर,एड.फलेन्द्र चंदेल डिंडोरी, कोषाध्यक्ष केशव सिंह ठाकुर, कार्यालय मंत्री रामेश्वर गौतम,प्रचार प्रसार प्रमुख रमेश चौहान, सह.प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश धुरैया,जैविक प्रमुख भीखम सिंह, महिला संयोजिका रागनी सोनवानी, श्रीअन्न आयाम प्रमुख रामकुमार मरकाम,सदस्य केशव सिंह

बजाग तह.से उपाध्यक्ष अनीता परस्ते,महिला संयोजिका सुरेखा आंधवान, जैविक प्रमुख आनेश्वरी तेकाम, ममता नंदा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।