आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 17 जुलाई,जिला डिण्डोरी मडंल डिण्डोरी दिनांक 16.7.2024 को ग्राम पंचायत उदरी माल बूथ क्रमांक 16 मे जाकर मध्य प्रदेश के 29 के 29 लोकसभा सीट जीतने के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज बूथ प्रभारी को शाल श्रीफल से स्वागत किया गया एवं 30 भाजपा समर्पित कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बी एल ओ को तिलक बंदन कर श्रीफल से सम्मानित किया गया और भाजपा के रीति नीति के बारे में विस्तार से बताया गया केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्राम वासियों को प्रदान किया गया ।अंत में ग्राम वासियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिए मै इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।
साथ में जिला महामंत्री कुंवारिया मरावी एवं सुश्री मिथिलेश मिश्रा कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम के व्यवस्था प्रभारी मंडल के उपाध्यक्ष ध्रुव पटेल सरपंच आरती बनवासी आदि अन्य उपस्थित रहे

