डिंडौरी के मनोरी में 5 मौत के बाद बिझौरी में डायरिया से छठवीं मौत, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी के मनोरी में 5 मौत के बाद बिझौरी में डायरिया से छठवीं मौत,

 

आई विटनेस न्यूज 24 शुक्रवार  19  जुलाई 

डिंडौरी जिले में दूषित पानी पीकर उल्टी दस्त से पीड़ित मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। अमरपुर जनपद की ग्राम मनोरी में डायरिया से गत दिनों पांच लोगों की मौत होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था और ग्राम बिझौरी में भी उल्टी दस्त से एक युवक की गुरुवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

डिंडौरी में दूषित पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। ताजा मामला अमरपुर जनपद की ग्राम बिझौरी का है, जहां उल्टी दस्त से एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। स्‍वजनों ने युवक को उल्टी दस्त की समस्या के चलते जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ और युवक ने रात में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराने के बाद यहां इलाज में लापरवाही का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। बिझौरी गांव में उल्टी दस्त से ही एक की हालत गंभीर होने के साथ दो महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाँव में और भी लोग इससे पीड़ित बताये जा रहे हैं।सूचना मिलने पर कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर पानी की जाँच करने रात में ही पीएचई विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर पानी का सैंपल लिया है। बताया गया कि यहां भी ग्रामीणों ने दूषित पानी मिलने का आरोप लगाया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।