राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 27 जुलाई,डिंडोरी ---जिला मुख्यालय से लगभग 15 से 20 किलोमीटर दूर बसे कस्बा शाहपुर एवं विक्रमपुर में झोलाछाप डॉक्टर अपनी अवैध क्लिनिको का संचालन किए हुए हैं! गौरतलब हे कि शाहपुर में दर्जनों झोलाछाप डॉक्टर गली मोहल्लो में अपनी अवैध क्लिनिको को खोले बैठे हैं,और गांव देहात के भोले-भाले आदिवासी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं, शाहपुर से पलकी जाने वाले मार्ग के किनारे बसे बंगाली डॉक्टर बाला अपने घर में ही अवैध क्लिनिक का संचालन कर रहा है, जहां पर मरीज को ड्रिप भी चढ़ाई जाती है, और अंग्रेजी एवं आयुर्वेदिक दवाइयां देकर मोटी रकम वसूली जाती है!
शाहपुर में एसबीआई कियोस्क शाखा के सामने बंगाली डॉक्टर सिकदार जो बरसों से अपनी अवैध क्लिनिक का संचालन कर रहा है, यह बंगाली डॉक्टर 15 से 20 हजार रुपए लेकर बवासीर का ऑपरेशन अपनी अवैध क्लीनिक में करता है, छोटी-मोटी बीमारी में 500 से 1000 रुपए प्रति मरीज वसूलता है, विक्रमपुर में मुख्य स्टैंड के बगल में बंगाली डॉक्टर अपनी क्लीनिक खोलकर प्रतिदिन बैठता है, जहां मरीज से मनमाने दाम बसूंलता है, विक्रमपुर में ही हनुमान मंदिर के बगल में एक झोलाछाप डॉक्टर अपने घर में ही अवैध क्लिनिक का संचालन कर रहा है गौरतलब है,की जिला मुख्यालय में झोलाछाप डॉक्टरों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्यवाही होने के बावजूद भी इन गांव/ कस्बों के झोलाछाप डॉक्टरों के मन में जिला प्रशासन का कोई डर नहीं है, कहीं इन अवैध क्लिनिक संचलनों के सिर के ऊपर कोई राजनेता का हाथ तो नहीं?


