एक पेड़ मां के नाम’’ अंतर्गत कलेक्ट्रेट गार्डन में पौधरोपण किया गया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

एक पेड़ मां के नाम’’ अंतर्गत कलेक्ट्रेट गार्डन में पौधरोपण किया गया

 

आई  विटनेस न्यूज़ 24 सोमवार 15 जुलाई

    डिंडोरी  कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार आज ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अंतर्गत कलेक्ट्रेट गार्डन में अधिकारियों ने पौधरोपण किया। अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने आम़, अपर कलेक्टर सुनील शुक्ला ने अशोक, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी ने अमरूद, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन ने आम, एसडीएम बजाग आर.पी. तिवारी ने आम, डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने अमरूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री श्याम सिंगौर ने आम, जिला योजना अधिकारी श्री ओ.पी. सिरसे ने आम, एनआरएलएम प्रबंधक श्रीमती मीना परते ने आम के पौधे लगाए। इस दौरान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अंतर्गत पौधरोपण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।