अंतिम चेतावनी समय-सीमा में उपस्थित हो संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर सेवा समाप्त - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अंतिम चेतावनी समय-सीमा में उपस्थित हो संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर सेवा समाप्त


 आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 24 जुलाई,परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना मेंहदवानी ने आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमति जानकी बाई/पति रूपसिंह आ०बा० केन्द्र बीच टोला भलवारा को नोटिस जारी करते हुए अंतिम चेतावनी दी है। जारी नोटिस में उल्लेख है कि परियोजना मेंहदवानी की सहायिका आ०बा० केन्द्र से बिना लिखित सूचना/आवेदन पत्र के लगातार कई माह से अनुपस्थित है, उक्त संबंध में कार्यालय द्वारा लगातार कई पत्र जारी किया गया। परन्तु श्रीमती जानकी द्वारा किसी भी पत्र का जबाव प्रस्तुत नही किया गया। शासन के प्राप्त निर्देशानुसार पर्याप्त अवसर दिया गया। अतः अब सहायिका को नोटिस एवं 15 दिवस हेतु समाचार पत्र के माध्यम से पुनः अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। यदि 15 दिवस के अंदर संबंधित सहायिका स्वंय अपने कर्तव्य पर उपस्थित होकर अपनी अनुपस्थिति के संबंध में वांच्छित दस्तावेज इत्यादि प्रस्तुत नही की जाती है, तो कार्यालय द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही करते हुये सहायिका श्रीमती जानकी के विरुद्ध एकपक्षीय रूप से सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।