मिड डे मील के संबंध में आयोजित हुई बैठक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मिड डे मील के संबंध में आयोजित हुई बैठक

 

आई विटनेस न्यूज 24 मंगलवार  30 जुलाई

        कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रट सभाकक्ष में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह] जिला आपूर्ति अधिकारी श्री ए.के. श्रीवास्तव] शिक्षा विभाग से बीआरसी अधिकारी] एमडीएम अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

      कलेक्टर विकास मिश्रा ने मिड डे मील के अंतर्गत किये गए अलॉटमेंट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के तहत खाद्य विभाग] एमडीएम विभाग और शिक्षा विभाग को संयुक्त रूप से कार्य कर भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य करना है। मिड डे मील से बाल नामांकन दर में वृद्धि हुई है] सतत रखने के लिए भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास करें।

     कलेक्टर ने कहा कि भोजन में गुणवत्ता और स्वाद बढ़ने से बच्चों की रूचि पढ़ाई में भी बढ़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सप्ताह में दो दिन शालाओं में जाकर भोजन की गुणवत्ता परिक्षण करें और कमी पाए जाने की स्थिति में कमियों को दूर करें। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भोजन में मौसमी सब्जीयों को शामिल करने के निर्देश दिए। निचले स्तर पर कई शाला प्रभारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे है। ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्राथमिक रूप से मिड डे मील पर कार्य करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य स्तर को बढ़ाने का प्रयास करते रहे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने हाइजीन को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीएम के अंतर्गत निरिक्षण की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए] जिससे बच्चों के पोषण स्तर और शिक्षा स्तर में सामूहिक विकास हो सके।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।