जिला प्रशासन की विशेष पहल आम जनता हेतु निःशुल्क आवेदन लेखन शाखा शुभारंभ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला प्रशासन की विशेष पहल आम जनता हेतु निःशुल्क आवेदन लेखन शाखा शुभारंभ


 आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 23 जुलाई,जिले में आम जनता की समस्याओं व राजस्व प्रकरणों को त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को ठीक करने के लिए चलाया जा रहा महा अभियान। 


अभियान का उद्देश्य

      

राजस्व न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस में दर्ज कराना, नक्शे में तरमीम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना, छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को योजना में जोड़ना, समग्र ई केवायसी और खसरे में समग्र आधार से लिंक एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन कराना। 

    आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हएु कलेक्ट्रेट कार्यालय में आम जनता की आवेदन लिखने की शाखा खोली गई है। जिसमें जिले की आम जनता को योजनाओं के लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले की आम लोगों को आवेदन लिखाने में टायपिंग/नक्शा नवीज के द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूला जाता था।  इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की विशेष पहल पर आज आवेदन शाखा का शुभारंभ किया गया। आवेदन शाखा का शुभारंभ श्रीमती श्यामकली बैगा गोपालपुर के द्वारा रिबन काटकर किया गया।

     शुभारंभ के समय में कलेक्टर श्री विकास मिश्रा, अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडोरी रामबाबू देवांगन,  रंजीत ठाकुर, तहसीलदार  शैलेष, नायब तहसीलदार  शशांक शेंडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

    आवेदन लेखा शाखा के प्रभारी अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी होंगे जिनकी निगरानी में संबंधित विभागों के द्वारा निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।