जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

 

आई विटनेस न्यूज 24 शनिवार 27 जुलाई

      डिण्डौरी     आज दिनांक 27 जुलाई को शाम 4 बजे नवोदय विद्यालय धमनगांव डिण्डौरी में कलेक्टर श्री विकास मिश्रा की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई जिसमें सांसद प्रतिनिधि अनुराग गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी,जिला शिक्षा अधिकारी रतिराम सिंदराम, सीएमओ रमेश मरावी, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार, मुकेश साहु, बी.के कोल, विधा वैद्य, अल्का विश्वकर्मा, यज्ञसेन पटेल, नरेन्द्र कुमार आर्य,धमेन्द्र कुमार सोनकर, जनार्दन बोरकर एवं अन्य । कलेक्टर ने विद्यालय में पेयजल,भोजन,पढाई,आवासीय व्यवस्था,स्वास्थ्य अन्य व्यव्स्थाओं का जायजा लेकर प्रार्चाय को आवश्यक निर्देश दिए। जिला चिकित्सा अधिकारी को नवोदय विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सप्ताह में तीन दिन डॉ. भेजने के निर्देश दिए। संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी के द्वारा विद्यालय का रसोई कक्ष, बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते हुए असम राज्य से आए छात्र छात्राओं से चर्चा की अन्त में विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया।ंनवोदय विद्यालय के प्रार्चाय डॉ. हर्ष प्रताप ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों का प्रतिवेदन  पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, डिण्डौरी ने सत्र 2023-24 में शैक्षणिक तथा अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी पूर्ण सहभागिता दी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया विद्यालय में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न विभाग संचालित है जैसे NCC, NSS, Scout Guide, Art, Music, Sports and Games और NEP 2020 के तहत विद्यालय में Skill Courese Yoga, PAT और Handicarft को शामिल किया गया है। सत्र 2023-24 में 10वीं 78 तथा 12वीं 77 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए तथा शत-प्रतिशत परिणाम दिया साक्षी नट बारहवीं मानविकी में 95 प्रतिशत अंक तथा यश कोष्टा ने 10वीं 94.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया । सह शैक्षणिक गतिविधि के अन्तर्गत खेलकूद प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय डिण्डौरी के संकुल स्तर पर 89 विद्यार्थी क्षेत्रीय स्तर पर 35, राष्ट्रीय स्तर पर 18 तथा SGFI में 02 छात्राओं को भाग लेने का अवसर मिला। विद्यालय में जूडो, कुश्ती, वॉलीवाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, एथलेटिक्स, शतरंज आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

           सांस्कृतिक एवं कला के क्षेत्र में विकास हेतु न.वि. समिति द्वारा कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें विद्यालय से तबला वादन में 01 छात्र क्षेत्रीय स्तर पर तथा कला में 01 छात्रा राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुये । विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता  है। NCC के अन्तर्गत छात्र खेमराज सांडया को एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला । इसके अलावा विद्यालय जिला स्तर के कार्यक्रमों में अपनी पूर्ण सहभागिता तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रयास करता है, विद्यालय की उपलब्धियों का श्रेय यहों के विद्यार्थियों की लगन एवं मेहनत शिक्षकों का मार्गदर्शन और सहयोग तथा विद्यालय प्रमुख प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह का कुशल मार्ग निर्देशन एवं समन्वय क्षमता को जाता है। निश्चित तौर पर आने वाले वर्षों में विद्यालय विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।