तहसील कार्यालय शहपुरा के दो कर्मचारियों की दो-दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

तहसील कार्यालय शहपुरा के दो कर्मचारियों की दो-दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई

 

आई विटनेस न्यूज 24 मंगलवार 16  जुलाई 

       एसडीएम शहपुरा  अनुराग सिंह ने आज मंगलवार को कार्यालय तहसीलदार शहपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री पुरुषोत्तम परस्ते (प्रवाचक तहसीलदार) और भृत्य  संदीप सिंह परस्ते कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए और उपस्थिति पंजी के अवलोकन करने पर पाया गया कि  संदीप परस्ते द्वारा 15 जुलाई और पुरुषोत्तम परस्ते द्वारा अग्रिम दिनांक 16 जुलाई को 2024 को पंजी में हस्ताक्षर कर कार्यालय में अनुपस्थित रहे। तहसीलदार शहपुरा द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दोनों से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु सम्बन्धित के द्वारा फोन रिसीव भी नहीं किया गया। उक्त कर्मचारियों की अनुपस्थिति और स्वेच्छाचारिता के कारण दूरस्थ क्षेत्रों से आए आवेदकगण परेशान होते पाए गए। इन्हें पूर्व में भी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर कार्य करने की हिदायत तहसीलदार द्वारा दी जा चुकी है, किंतु उनके द्वारा अपेक्षानुरूप कार्य व्यवहार नहीं किया गया। उनके द्वारा नोटिस का भी संतोषजनक उत्तर नहीं पाया गया। उक्त कर्मचारियों द्वारा प्रायः स्वेच्छाचारिता और लापरवाही की जाती है। 

     अतः म.प्र.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 उल्लंघन पाये जाने पर म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश द्वारा प्रदत्त अधिकार का प्रयोग करते हुए एसडीएम शहपुरा श्री अनुराग सिंह ने सहायक ग्रेड-3 श्री पुरुषोत्तम परस्ते (प्रवाचक तहसीलदार) और भृत्य श्री संदीप सिंह परस्ते की दो-दो वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।