प्रत्येक रविवार " मैया अभियान " स्वच्छता कार्यक्रम के तहत मां नर्मदा के घाटों की सफाई की जाती है।इसी क्रम में रविवार प्रातः 6:30बजे नर्मदा पुल के समीप घाटों की सफाई की गई। तट पर फैले प्लास्टिक पन्नियों ,कांच की बोतल एवं कचरे को उठाया गया ।इस दौरान घाट में उपस्थित लोगों को नर्मदा नदी में साबुन का प्रयोग न करने एवं माँ नर्मदा जल की स्वच्छता का संदेश दिया गया । इस स्वच्छता कार्यक्रम में आर पी कुशवाहा , डॉ संतोष परस्ते ,जितेंद्र दीक्षित, शाहिद खान, राम विशाल मिथलेश ,मनोज चौकसे, संस्कार झारिया ,संतोष परमार भागवत यादव ,यथार्थ यादव , विजय रजक ,महेंद्र उचेहरा, ने श्रमदान किया ।
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
