हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आज नगर
परिषद शहपुरा में उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली निकाली गई। यह तिरंगा रैली वीरांगना
रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा से प्रारंभ होकर
रेस्ट हाउस, उमरिया नाका, एकता चौक, बाजार चौक, सरस्वती शिशु मंदिर, शिवशक्ति चौक, शहीद स्मारक होते हुए
मुख्य बस स्टैंड तक निकाली गई। जिसमें सभी लोगों ने तिरंगा फहराते हुए सभी
देशभक्ति के नारे लगाए।
तिरंगा रैली में जनपद अध्यक्ष श्रीमती
प्रियंका आर्मो, नगर परिषद अध्यक्ष
श्रीमती शालिनी अग्रवाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश साहू, एसडीएम अनुराग सिंह, बीईओ पीडी पटेल, बीआरसी जीपी साहू, प्राचार्य डीके श्रीवास्तव, आनंद मौर्य, संदीप सोनी, यशवंत साहू, जनशिक्षक अश्विनी साहू, अमर उलाड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और
विद्यार्थी शामिल हुए।

.jpeg)
