हर्षोल्लास और धूम धाम से मनाया जायेगा संत भगत गिरी बच्चू महाराज जी का जन्म महोत्सव - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

हर्षोल्लास और धूम धाम से मनाया जायेगा संत भगत गिरी बच्चू महाराज जी का जन्म महोत्सव


ईश्वर दुबे की रिपोर्ट आई विटनेस न्यूज़ 24 रविवार 22 सितम्बर 

डिण्डौरी, देश के महान संत एवं अखाड़ा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री -श्री 1008श्री भगत गिरी बच्चू महाराज जी का 73वां जन्म महोत्सव कल 23सितंबर2024को प्रातः 11:30बजे अमोल आश्रम में धूम धाम से मनाया जायेगा। इसके पूर्व आज 22सितंबर दिन रविवार से आश्रम में पूजा अर्चना शुरू हो जायेगी। इस दौरान रुद्राभिषेक, अखंड मानस कीर्तन, भजन आदि धार्मिक कार्यक्रम और महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा। 23सितंबर को महाराज जी  के जन्म महोत्सव पर विशेष पूजा, अर्चना सांस्कृतिक आयोजन तथा महाप्रसाद के रुप में विशाल भंडारे का आयोजन होगा।


इस अवसर पर सर्व प्रथम भगवान भोलेनाथ जी का आशीर्वाद लेकर महंत रतन गिरी महाराज जी द्वारा प्रथम पूजा होगी। आयोजन में अमोल सेवक संघ के पदाधिकारी, सदस्यों सहित, शहडोल, उमरिया, डिण्डौरी, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, मंडला, उज्जैन सहित अन्य जिलों एवं छतीसगढ़ के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगें। अमोल सेवक संघ के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।