डिण्डौरी आज दिनांक 03-10-2024 को रक्षित केन्द्र डिण्डौरी में दिशा लर्निंग सेंटर का शुभारंभ किया गया, इस कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना द्वारा रक्षित केन्द्र डिण्डौरी में स्थापित दिशा लर्निंग सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम, प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री अभिनव राय, सूबेदार कुवंर सिंह ओलाडी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के बच्चे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वर्चुअली उपस्थित रहें।
दिशा लर्निंग सेंटर में पुलिस परिवार के बच्चों को पढ़ाई का बेहतर वातावरण एवं आवश्यक विषयों की पुस्तकों की लाईब्रेरी की भी व्यवस्था की गई है । बुनियादी शिक्षा के साथ तकनीकी क्षेत्र में कौशल विकास हेतु कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था के साथ काउंसलिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर न जाते हुये सुरक्षित शांत और अच्छा माहौल घर के पास ही मिल सके। जिसमें पुलिस परिवार के अध्यनरत बच्चे उत्साही एवं खुश दिखाई दिये । पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना द्वारा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदाय करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया।
