दीपावली पर्व के पूर्व नर्मदा घाटो में चला सफाई अभियान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दीपावली पर्व के पूर्व नर्मदा घाटो में चला सफाई अभियान


 आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 27 अक्टूबर,माँ नर्मदा  को समर्पित  स्वछता  कार्यक्रम "  मैया अभियान "   प्रत्येक रविवार को  आयोजित किया । दीपावली पर्व मनाने सैकड़ों  संख्या में प्रवासी मजदूर डिंडोरी   वापस आते हैं और बस से उतरकर पुल समीप घाट में आस्था की डुबकी लगाते हैं।इसी दौरान घाट में कचरे ,पन्नियों ,प्लास्टिक  बोतलों का अंबार लग जाता है । मैया अभियान के सदस्यों रविवार पुल समीप दोनों  घाटो की सफाई कर फैले  कचरे को उठाया एवं पूरे घाट में झाड़ू लगाकर सफाई की। घाट में फैले  गंदे कपड़े ,पूजन सामग्री ,  काँच की बोतल एवं पन्नियों को घाट से उठाया गया  । घाट में उपस्थित जन समुदाय को डिंडोरी जनपद सदस्य  ननकू सिंह परस्ते द्वारा जागरूक किया गया।   मैया अभियान पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए  आयोजित किया जाता है जिसमे विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी, नगर निवासी एवं विद्यार्थियों द्वारा श्रम दान किया जाता हैं।रविवार को आयोजित मैया अभियान कार्यक्रम में डॉ संतोष परस्ते ,आर पी कुशवाहा ,शिक्षक जितेन्द्र दीक्षित, शिक्षक शाहिद खान,सुरेन्द्र बिहारी शुक्ला, जनपद सदस्य ननकू सिंह परस्ते,  मनोज चौकसे,गणेश गवले, ब्रजभान पाटले ,  भागवत यादव ,  यथार्त यादव,  ,संतोष परमार ,संस्कार झारिया, अबध गोहिया  ,दिव्या भारती परस्ते, सुरेन्द्र सिंह, इमरान  खान ,विजय रजक,महेन्द्र उचेहरा   ने श्रम दान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

  


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।