कलेक्टर हर्ष सिंह ने मेहंदवानी विकासखंड के पंडरीटोला ग्राम में सामुदायिक वृक्षारोपण की प्रगति का अवलोकन किया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर हर्ष सिंह ने मेहंदवानी विकासखंड के पंडरीटोला ग्राम में सामुदायिक वृक्षारोपण की प्रगति का अवलोकन किया

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 23 अक्टूबर,आज कलेक्टर हर्ष ने मेहंदवानी विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्राम पंडरीटोला के सामुदायिक वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन किया, इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत  प्रमोद ओझा ने बताया गया कि 1.5 हेक्टयर में समस्त ग्रामवासियों के सामुदायिक प्रयासों से 600 वृक्ष लगाए गए है, जिसका प्रबंधन सभी ग्रामवासी करते है, घास का प्रयोग भी पशुचारण के रूप में किया जाता है। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने उक्त प्रयासों की सराहना करते हुए, अधिक सघनता से पौधरोपण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर  सिंह अमरुद का पौधा भी लगाया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।