आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 30 अप्रैल,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) शहपुरा में लगातार 22 वर्षों तक भृत्य के पद पर कार्यरत रहीं रामबाई परस्ते को 62 वर्ष की सेवा अधिवार्षिकी पूर्ण करते हुए सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार के द्वारा शानदार विदाई दी गई। विद्यालय की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्राचार्य यशवंत कुमार साहू, बीईओ पीडी पटेल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रामबाई परस्ते के कार्य और व्यवहार अपने विचार व्यक्त कर सुखमय जीवन की कामना करते हुए विदाई दी।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीडी पटेल, प्राचार्य यशवंत कुमार साहू, केपी राय, श्याम झारिया, सरिता उइके, माया ठाकुर, सुरेश बनवासी, अर्जुन सिंह मरावी, उमाकान्त झारिया, पुरूषोत्तम साहू, प्रीतम साहू, तेजस्वनी कौरव, अमृता राजपूत, सुषमा ठाकुर, पूर्णिमा कोल, नेहा चौरसिया, अर्जुन मरावी, विजयन्त सोनी, चेतना मरावी, यशोदा साहू, मोनिका साहू, भीमशंकर साहू, विजय साहू, देवेन्द्र साहू, राजकुमार महार, गुलाब झारिया, अनिल साहू , मुकेश मरावी, रूक्मणी मरावी, बलदन सिंह भवेदी, किशोर बरमैया सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।