आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 30 अप्रैल,डिंडोरी जिले के जनपद शहपुरा मुख्यालय निवासी रिटायर फौजी सुरेश कुमार दुबे व श्रीमति अर्चना दुबे (स्वास्थ विभाग) के दोनों पुत्रों का केंद्र सरकार में चयन। दादा स्वर्गीय श्री झनक लाल दुबे (मुन्ना महाराज), नाना स्वर्गीय श्री लक्ष्मी प्रसाद तिवारी (बृजवासी जी)। वासु दुबे का स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कम्बाइंड ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम (SSC CGL 2024) की परीक्षा में जी.एस.टी/एक्साइज इंस्पेक्टर एवं देव कुमार दुबे ने IBPS PO 2024 की परीक्षा पास करके बैंक ऑफ बडौदा में बैंक मैनेजर के पद पे चयन लिया जिसका रिजल्ट 1 अप्रैल 2025 को घोषित हुआ था। वासु दुबे ने SSC CGL 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2075 हासिल की है जिसका रिजल्ट 12 मार्च 2025 को घोषित हुआ था। दिनांक 26.04.2025 को देश के 47 स्थानों पे आयोजित रोजगार मेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 51000 युवाओं को नियुक्ति पत्रों को हरि झंडी दी। बता दें की वासु दुबे को पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं वर्तमान में कैबिनेट मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान (मामा जी) द्वारा अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त हुआ। विदित हो कि वासु दुबे ने SSC CGL 2022 एवं 2023 परीक्षा भी पास की थी। वर्तमान में वह जबलपुर कमिश्नरेट में कार्यरत हैं एवं देव कुमार दुबे का अहमदाबाद में प्रशिक्षण चल रहा हैं।