ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,बुधवार 21 मई,भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों पर किए गए सफल ऑपरेशन "सिंदूर" के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सेना के अद्वितीय पराक्रम को सम्मान देने एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
यात्रा के दौरान "भारत माता की जय" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल शाहपुर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आम नागरिक एवं व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी महेश धूमकेतु, जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष राम किशोरी ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील राय, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी महेश धूमकेतु ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन "सिंदूर" को सफल बनाकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया, जो भारतीय सैन्य ताकत का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम है।
इस आयोजन में राजकुमार साहू, राजू शर्मा, रघुनंदन नामदेव, ललिता मरावी, सुहागवती मालवे, कामता वरकड़े, संगीता मरावी, सकोप सिंह सैयाम, रामानुज राव, राजेश ठाकुर, बलवंत कुशराम, कमलेश साहू, नीरज रजक, ईश्वर दुबे, संजू झरिया, छोटा महाराज, राजेंद्र प्रसाद राव, गोपी बंजारा, ललित नायक, शकुन सांड्या, घनश्याम मरकाम, प्रेमलाल बनवासी, जस्ट श्रेष्ट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाहपुर पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना और आमजन में सेना के प्रति सम्मान की भावना और अधिक प्रबल हुई।