शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय करौंदी में पदस्थ प्रधानाध्यापक अजय साहू के सेवानिवृत होने पर दी गई भावभीनी विदाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय करौंदी में पदस्थ प्रधानाध्यापक अजय साहू के सेवानिवृत होने पर दी गई भावभीनी विदाई

आई विटनेस न्यूज 24,रविवार 1 जून,डिण्डौरी जिले के शहपुरा तहसील क्षेत्र के ग्राम करौंदी में पदस्थ प्रधानाध्यापक शिक्षक अजय साहू के सेवानिवृत होने पर आज उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। जानकारी में बताया गया कि शिक्षक अजय साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करौंदी में करीब 34 साल तक शिक्षक के रूप में सेवाएं दिए हैं । वहीं वे शिक्षक के रूप में करीब 42 साल की सेवाएं दिए हैं।  जिनका शनिवार के दिन सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीडी पटेल, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डीके श्रीवास्तव, रिटायर्ड कर्नल केएल साहू, तीरथ प्रसाद साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष टेकेश्वर साहू, जनपद पंचायत सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू, सरपंच दुर्गा बाई बनवासी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक , ग्रामीण व उनके परिजन उपस्थित रहे।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।