ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 9 जून,जून माह की भीषण गर्मी में कड़कती और चिलचिलाती धूप में हाथों में माँ भारती का ध्वज तिरंगा थामे उम्र महज 24-25वर्ष का नौजवान लखन यादव पता ब्राम्हणपुरा पारा, रायपुर से अकेले ही केदारनाथ की पदयात्रा कर रहे हैं। जिनका आज डिण्डौरी जिले के ग्राम अझवार में आगमन हुआ। उनके इस पवित्र और दृढ़ संकल्प शक्ति को देखकर सभी ग्रामीण जन उनकी तारीफ़ किए बिना नहीं रह सके। लखन यादव ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बताया कि भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो। गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। भारतीय सैनिक जिस पराक्रम से माँ भारती की सेवा कर रहे हैं। उन पर भगवान महादेव का आशीर्वाद बना रहे। आपरेशन सिन्दूर की सफलता के लिए तीनों सेनाओं को कोटि कोटि नमन। यही मेरी यात्रा का मुख्य संकल्प और उद्देश्य है। सभी क्षेत्रीय जनों से अपील है कि यात्रा के दौरान सभी लखन यादव को आवश्यक सहयोग और जानकारी प्रदान करें। तथा कामना करते हैं कि उनकी यात्रा सफल और मंगलमय हो।