मैया अभियान अंर्तगत डेम घाट घाट में स्वच्छ्ता सेवा की गई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मैया अभियान अंर्तगत डेम घाट घाट में स्वच्छ्ता सेवा की गई

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 21 जुलाई,माँ नर्मदा को समर्पित  "मैया अभियान "  अंतर्गत रविवार  डेम घाट  में स्वच्छ्ता सेवा  की गई। विदित है कि प्रतिदिन सैकड़ो संख्या में श्रद्धालु डेम घाट में पूजा अर्चना एवं श्रद्धा की डुबकी लगाते हैं। मैया अभियान के साथ जन शिक्षण संस्थान की महिला कार्यकर्ताओं  श्रीमती रीता मिश्रा के नेतृत्व में  घाट  में फैले कचरे की सफाई की गई। बाढ़ के कारण मुख्य नर्मदा घाट में फैले  प्लास्टिक पन्नियों , कपड़े एवं कापू को साफ कर लगभग एक  टैक्टर  प्रदूषक निकाला गया।  मैया अभियान लगभग 3 वर्षो से लगातार जारी है  इसमें सरकारी कर्मचारी ,विद्यार्थी एवं नगर निवासी स्वेच्छा से प्रत्येक रविवार प्रातः 7 बजे से श्रम दान करते हैं ।मैया अभियान के सभी  सदस्यों ने  नगर वासियों ,कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि प्रत्येक रविवार प्रातः 7 बजे  स्वच्छ्ता सेवा में शामिल होकर माँ नर्मदा को निर्मल बनाए।रविवार को डॉ संतोष परस्ते आयुष विभाग , वरिष्ठ शिक्षक शाहिद खान, नेहरू युवा केन्द्र से  आर पी कुशवाहा  , शिक्षक जितेन्द्र दीक्षित  ,पशु चिकित्सा से गणेश गवले ,प्रयास कोचिंग  मनोज चौकसे , रक्त देवदूत भागवत यादव ,प्राचार्य राम विशाल मिथलेश , विद्यार्थी माही बोरोतिया, अवध गोहिया , याथार्त यादव , संतोष परमार जन शिक्षण संस्थान से श्रीमती रीता मिश्रा , मिथलेश परस्ते , लक्ष्मी बर्मन , जान्हवी ,लक्ष्मी तेकाम, अंकिता ,शुभी ,सोनाली  ने  नर्मदा सेवा में योगदान देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।