आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 7 जुलाई,मध्यप्रदेश रसोइया संघ, जिला डिंडौरी की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन के संभागीय प्रभारी राजेश पटेल द्वारा जारी पत्र के अनुसार गीता मरावी को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर एक सादे और गरिमामय शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह है नई कार्यकारिणी:
अध्यक्ष – गीता मरावी
उपाध्यक्ष – माया मरावी
सचिव – सुमित्रा सलाम
सह सचिव – सुमित्रा टोप्पो मरकाम
कोषाध्यक्ष – सुमित्रा बाई कोल
जिला महासचिव – मंगली बाई नागेश
मंत्रीगण – बुधनी मरकाम, चमेली बाई, फूलमती बाई, पार्वती बाई
रसोइया प्रतिनिधि – कमलबाई उइके
संगठन ने इस कार्यकारिणी में ग्रामीण अंचल की महिलाओं को भरपूर प्रतिनिधित्व देकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाया है। शपथ समारोह के दौरान कार्यकारिणी की सभी सदस्याएं मंच पर एकजुट होकर संकल्प लेती और संगठन के नारे लगाती दिखीं। यह दृश्य संगठन की मजबूती और एकजुटता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान संभागीय प्रभारी राजेश पटेल ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को बधाई दी और उन्हें संगठन हित में निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह नई टीम रसोइया बहनों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
रसोइया संघ का मुख्य उद्देश्य मिड डे मील योजना में कार्यरत महिला रसोइयों को उनका अधिकार दिलाना, कार्यस्थल पर सुविधाएं सुनिश्चित करना, नियमित मानदेय दिलवाना और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदारी निभाना है।नई कार्यकारिणी की जानकारी जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेषित की गई है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव को भी इसकी सूचना भेजी गई है।यह कार्यकारिणी जिले भर की रसोइयों के हक और हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगी – ऐसा विश्वास संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने व्यक्त किया है।