शहपुरा में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम का हुआ भव्य स्वागत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम का हुआ भव्य स्वागत

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 28 अक्टूबर,भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पंकज सिंह तेकाम का शहपुरा प्रथम नगर आगमन पर शहीद स्मारक चौक में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा मंडल शहपुरा अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम में नगर का माहौल भगवा रंग में रंग गया।इस अवसर पर मंच पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष ज्ञानदीप त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता विष्णु अवधिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष शहपुरा भजन चक्रवर्ती, महामंत्री नितिन गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति समाज के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, और हमारे सामूहिक प्रयासों से जनजातीय अंचल में भाजपा का परचम और ऊंचा फहराएगा।अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।