दो अलग-अलग घटनाओं में दो की संदिग्ध मौत, क्षेत्र में सनसनी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दो अलग-अलग घटनाओं में दो की संदिग्ध मौत, क्षेत्र में सनसनी

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 6 नवंबर,थाना क्षेत्र शहपुरा में मंगलवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि पहली घटना ग्राम संग्रामपुर की है, जहां विष्णु सिंह पिता जोन सिंह उरैती (उम्र 56) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके की जांच के दौरान मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका व्यक्त की है।

दूसरी घटना ग्राम गुतली रैयत की है, जहां सोना बाई पति अशोक परस्ते (उम्र 38) की मृत्यु भी मंगलवार रात हुई। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में भी हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। दोनों ही घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने दोनों घटनाओं पर प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

 

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।