युवक कांग्रेस ने बीजेपी मंत्री प्रतिमा बागरी का किया पुतला दहन,शहपुरा में जमकर नारेबाजी के साथ जताया विरोध - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

युवक कांग्रेस ने बीजेपी मंत्री प्रतिमा बागरी का किया पुतला दहन,शहपुरा में जमकर नारेबाजी के साथ जताया विरोध

राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 15 दिसम्बर, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन पाठक के नेतृत्व में ब्लॉक शहपुरा के शहीद स्मारक परिसर में बुधवार को मध्य प्रदेश शासन की मंत्री एवं डिंडोरी जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह विरोध हाल ही में मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई पर गांजा तस्करी एवं बहनोई पर शराब तस्करी के आरोपों को लेकर किया गया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। युवक कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।