शहपुरा की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, डॉ. खुशनुमा खान को पीएचडी की उपाधि - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, डॉ. खुशनुमा खान को पीएचडी की उपाधि


 सांदीपनि विद्यालय (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय), शहपुरा की छात्रा रही हैं डॉ. खुशनुमा खान


राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 15 दिसम्बर,शहपुरा तहसील की होनहार और प्रतिभाशाली बेटी डॉ. खुशनुमा खान ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 12 दिसंबर को उन्हें एसआर विश्वविद्यालय द्वारा फार्मास्युटिकल रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें उनके मौलिक शोध कार्य एवं उत्कृष्ट शोध प्रबंध के लिए दिया गया।

डॉ. खुशनुमा खान का शोध औषधीय पौधों से प्राप्त उर्सोलिक एसिड के फाइटोकेमिकल गुणों एवं उसकी रोगाणुरोधी गतिविधि पर केंद्रित रहा। उनके शोध में यह सामने आया है कि उर्सोलिक एसिड में कई ऐसे औषधीय तत्व मौजूद हैं जो विभिन्न रोगाणुओं के विरुद्ध प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। यह शोध फार्मास्युटिकल एवं चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है, जिससे भविष्य में नई दवाओं के विकास की संभावनाएं भी प्रबल हुई हैं।

डॉ. खुशनुमा खान सांदीपनि विद्यालय (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय), शहपुरा की पूर्व छात्रा भी रही हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने उनकी उपलब्धि को वर्तमान छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

डॉ. खुशनुमा खान शहपुरा तहसील निवासी हैं। वे शासकीय चिकित्सा सेवा से सेवानिवृत्त दौलत बख्श खान एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका अनवरी बेगम की पुत्री हैं। अनुशासित पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों, समाजजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि डॉ. खुशनुमा खान की सफलता न केवल शहपुरा बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है और यह बेटियों की शिक्षा व वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।