आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 10 जनवरी,सर्वसमाज हिन्दू एकता समिति डिंडोरी के तत्वाधान में आज 10 जनवरी 2026 को नगर में भव्य हिन्दू सम्मेलन के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा शाम 5:00 बजे नर्मदा मंदिर डैम घाट से प्रारंभ होकर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान तक निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवाओं सहित नगरवासी शामिल हुए।कलश यात्रा का शुभारंभ नर्मदा पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह समाजजनों और विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जबकि युवाओं ने भगवा ध्वज लेकर जयघोषों से समूचे नगर को माहौलमय बना दिया।सर्वसमाज हिन्दू एकता समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कलश यात्रा का उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण और धर्म जागरण के भाव को सशक्त करना है। नगर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांति एवं श्रद्धा के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।