पुरानी पेंशन बहाली,ई-अटेंडेंस बंद करने समेत कई मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की 8 फरवरी रैली - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पुरानी पेंशन बहाली,ई-अटेंडेंस बंद करने समेत कई मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की 8 फरवरी रैली


 आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 6 फरवरी,आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने शिक्षकों से की उपस्थिति की अपीलडिंडोरी, 6 फरवरी 2026। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला डिंडोरी द्वारा 8 फरवरी को जिला मुख्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली रैली आयोजित की जाएगी। रैली को सफल बनाने के लिए जिले के सभी विकासखंडों के ब्लॉक अध्यक्ष विभिन्न संसाधनों से प्रत्येक अध्यापक तक संपर्क अभियान चला रहे हैं।जिला अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित ने जिले के सभी एनपीएस धारी कर्मचारियों, कर्मचारी संगठनों और अध्यापकों से अपील की है कि प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर मध्य प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ ज्ञापन दिया जाएगा। डिंडोरी में भी पुरानी पेंशन बहाली, वरिष्ठता और ग्रेच्युटी का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि से देने सहित अन्य मांगों पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।दीक्षित ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि 8 फरवरी को भगवान बिरसा मुंडा मैदान, पुरानी डिंडोरी में सभा होगी। इसके बाद रैली निकाली जाएगी। सभा व रैली के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर डिंडोरी को सौंपा जाएगा।संघ की प्रमुख मांगों में ई-अटेंडेंस प्रणाली को तत्काल बंद करना, अध्यापक संवर्ग एवं गुरुजियों की सेवा अवधि प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, ग्रेच्युटी सहित वैधानिक लाभ प्रदान करना तथा शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान शामिल है।संघ ने जिले के शत-प्रतिशत शिक्षकों से अपील की है कि अपनी उपस्थिति से आंदोलन को सफल बनाएं। अपने साथियों को सूचित कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।