सचिव पर गंभीर आरोप:सारसताल पंचायत कटघरे में,पंचों ने खोला पंचायत भ्रष्टाचार के विरुद्ध मोर्चा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सचिव पर गंभीर आरोप:सारसताल पंचायत कटघरे में,पंचों ने खोला पंचायत भ्रष्टाचार के विरुद्ध मोर्चा


 ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 11 फरवरी,डिंडोरी विकास खण्ड के पंच उपसपंच सहित ग्रामीण पहुंचे जिला पंचायत, ग्राम पंचायत सारसताल के सरपंच सचिव द्वारा पंच परमेश्वर की राशि में भ्रष्टाचार हुआ है सरपंच सचिव द्वारा 15वे एवं 5वे वित्त की राशि का बंदर बांट गोल मटोल कर लिया गया है आरोप है कि सरपंच सचिव और दो पंचो के लिए चार टच मोबाईल खरीदी गई बिना प्रस्ताव पास किए राशि निकाली गयी जो राशि विकास कार्यों में खर्च होना था जो मोबाइल खरीदी की गई है और सौचालय मरम्मत के नाम से फर्जी राशि निकाली गई जबकी मौके मे कही भी शौचालय मरम्मत का काम नही कराया गया है सामुदायिक नाडेप वन ग्राम रानीबुढार में सिर्फ एक ही नाडेप बनाया गया है और राशि 84000 फर्जी बिल लगाकर राशि निकाल ली गई है किसी भी पंच को जानकारी नही है जो बिना प्रस्ताव पास किए  राशि निकालना संभव नही है। गंगाराम सप्लायर का बिल लगाकर कई लाख राशि का बिना कुछ काम किये बगैर अलग-अलग काम दर्शाते हुए राशि का फर्जी भुगतान किया गया है फर्नीचर खरीदी में 2.50 लाख का फर्जी बिल लगाकर भुगतान किया गया जबकि मौके पर लगभग 25 हजार का फर्नीचर खरीदी गई है शिकायत करने आय पंचो का कहना है कि जब से मिलन धुर्वे सचिव को प्रभार मिला है तब से ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है। शिकायतकर्ताओ ने इसकी शिकायत SDM से लेकर जिला पंचायत तक की है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।