पड़रिया माल पंचायत में लटका ताला, न तय समय, न कर्मचारी मौजूद - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पड़रिया माल पंचायत में लटका ताला, न तय समय, न कर्मचारी मौजूद

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 11 फरवरी,डिण्डौरी जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पड़रिया माल में ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ, दस्तावेजों पर हस्ताक्षर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए रोज चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पंचायत कार्यालय का कोई निश्चित समय नहीं है और कर्मचारी अपनी मर्जी से इसे खोलते-बंद करते रहते हैं। बुधवार को भी पंचायत भवन पर ताला लटका रहा और कोई कर्मचारी नजर नहीं आया।ग्रामीणों ने बताया कि वे रोजाना पंचायत के चक्कर काटते हैं, लेकिन सुविधा नहीं मिलती। पंचायत के प्यून से फोन पर पूछताछ की गई तो उसने कहा, "बस अभी-अभी कार्यालय बंद करके आया हूं।" जब सचिव शाकुंतला से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन नहीं उठा। अधीनस्थ कर्मचारी ने बताया कि "आज सचिव मैडम नहीं आईं। ज्यादातर सोमवार-मंगलवार को आती हैं, वरना बीच-बीच में अति है।आज बैठक में हैं।" हालांकि, जांच में पता चला कि आज किसी ग्राम पंचायत सचिव की कोई मीटिंग निर्धारित नहीं थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शाकुंतला मैडम डिण्डौरी में ही रहती है कभी कभार पड़रिया माल पहुंचती हैं।वहीं, आसपास की अन्य ग्राम पंचायतों का दौरा करने पर पाया गया कि वहां भवन खुले थे और कामकाज सुचारू रूप से चल रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि पंचायत कार्यालय में नियमित समय और उपस्थिति सुनिश्चित हो।
 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।