आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 15 मई, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा जिला डिंडौरी की निर्वाचित कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में संघ के प्रदेश महामंत्री द्वारा कलेक्टर डिंडौरी को पत्र भेजकर नई कार्यकारिणी की जानकारी दी गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि शासन से मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन की जिला इकाई के पदाधिकारियों का निर्वाचन 11 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ।
जारी सूची के अनुसार श्री सतन तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्री पीताम्बर ठाकुर को कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री आनंद कुमार इड़के को सचिव तथा श्री राकेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों का यह प्रथम कार्यकाल बताया गया है।
संघ ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उक्त पदाधिकारियों को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठकों में आमंत्रित किया जाए। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को पदावधि तक स्थानांतरण में छूट प्रदान किए जाने संबंधी जानकारी भी पत्र में दी गई है।

