ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 6 फरवरी, ग्राम पंचायत कुई और रामगुडा में विकास के कार्यों में तेजी लाने के लिए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं रूबरू सुनीं और कुछ शिकायतों का तत्काल निस्तारण भी किया।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी सदस्यता ग्रहण की। विधायक धुर्वे ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की बौछार कर दी है। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को मंच से ही फटकार भी लगाई।कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर संतोष जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

