आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 6 फरवरी, नगर परिषद शहपुरा के वार्ड क्रमांक 2 में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर वार्डवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। वार्डवासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि अन्य वार्डों में सड़क, नाली, पाइपलाइन और सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से हो रहे हैं, लेकिन वार्ड-2 को वर्षों से उपेक्षित रखा गया है।वार्डवासियों ने बताया कि जर्जर सड़कों और नाली व्यवस्था के कारण मोहल्ले में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाई होती है। कई बार कीचड़ भरी टूटी सड़कों पर मरीजों को दूर पैदल ढोना पड़ता है, जो चिंताजनक है।ज्ञापन में मांग की गई है कि कृषि उपज मंडी परिसर में गुलाब बाल्मिक के घर से गुड्डू बरमैया के मकान तक सीसी रोड, नाला-पुलिया निर्माण तथा नल-जल योजना की पाइपलाइन कार्य शीघ्र स्वीकृत कर शुरू कराए जाएं।वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से वार्ड-2 को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील की है।
वार्डवासियों ने बताया कि खराब सड़क और नाली व्यवस्था के कारण उनके मोहल्ले में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार कीचड़ और टूटी सड़कों के कारण मरीजों को दूर तक पैदल ले जाना पड़ता है, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।ज्ञापन में मांग की गई है कि कृषि उपज मंडी परिसर के अंदर गुलाब बाल्मिक के घर से गुड्डू बरमैया के मकान तक सीसी रोड निर्माण, नाला-पुलिया निर्माण तथा नल-जल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन कार्य को शीघ्र स्वीकृत कर निर्माण कराया जाए।
वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मजबूर होकर उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
वार्डवासियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर वार्ड क्रमांक 2 को भी नगर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की मांग की है।

