ओवरलोड मौत के पहिए: सड़कों पर कानून से तेज दौड़ रहे बिना परमिट टैक्सी और ऑटो - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ओवरलोड मौत के पहिए: सड़कों पर कानून से तेज दौड़ रहे बिना परमिट टैक्सी और ऑटो


 आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 5 फरवरी,जिला मुख्यालय से सटे ग्रामीण इलाकों में ओवरलोडिंग और बिना परमिट के वाहनों का संचालन जोरों पर है। जिले की चारों सीमाओं पर वाहन चेकिंग का दावा तो बड़े शोर-शराबे से किया जाता है, लेकिन बिना हेलमेट या तीन सवारी वाली बाइक पर चालान कटाने तक सीमित रह जाता है। सवाल उठता है कि जिले भर में बिना परमिट-फिटनेस के दौड़ रहे टैक्सी-ऑटो पर यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग क्यों चुप्पी साधे हुए है?जिले में आए दिन सड़क हादसों की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। इनमें अधिकांश ओवरलोड वाहनों की वजह से होते हैं। इन अवैध टैक्सी-ऑटो में सवारियां ऊपर-नीचे पैरा-भूसा की तरह लादी जाती हैं—आसमान छूते लोड के साथ ये 'मौत के पहिए' सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। जिला मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्रों में ये वाहन बिना किसी रोकटोक के यात्रियों को लादकर आ-जा रहे हैं।यातायात नियमों की बारीकियां दोपहिया चालकों पर तो सख्ती से लागू होती हैं, लेकिन इन अवैध संचालकों पर कोई कार्रवाई क्यूँ नहीं। क्या आरटीओ और यातायात बल की नजरें इनसे बच रही हैं?  चेकिंग अभियान केवल दिखावे के लिए चलाए जाते हैं, जबकि असली खतरा इन ओवरलोड वाहनों से है। "ये वाहन दुर्घटना के लिए आमंत्रण दे रहे हैं, फिर भी विभाग सोया हुआ है।"प्रशासन के संज्ञान में आने के बावजूद क्या यातायात बल और आरटीओ की 'कुंभकर्णीय नींद' टूटेगी? या फिर ये मौत के सौदागर सड़कों पर यूं ही बेखौफ दौड़ते रहेंगे?

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।