ग्राम पंचायत मुड़िया कला के वाशिंदे तरस रहे,बूंद बूंद पानी को - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत मुड़िया कला के वाशिंदे तरस रहे,बूंद बूंद पानी को

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 5 फरवरीआदिवासी  बाहुल्य जिला डिंडोरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़िया कला के वाशिंदे बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं, पिछले तीन महीनों से मुख्यमंत्री पेय जल योजना ठप पड़ी हुई है, किंतु पीएचई विभाग के आला अधिकारियों का इस बात से कोई सरोकार नहीं है,कि ग्राम के लोग कुआं, झिरिया,झरनों का दूषित पानी पी रहे हैं, जिसे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है,

ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री पेय जल योजना के तहत लगभग 63 लाख रुपयों से निर्मित इस योजना को पी एच ई विभाग के आला अधिकारियों एवं ठेकेदार के द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी गई है, जगह-जगह पाइप लाइन टूटी पड़ी हुई है, जिससे सारा पानी रिस कर बह जाता है,जब से इस योजना का प्रारंभ किया गया है, वा मुश्किल महीने में दो या चार दिन ही पानी  ग्रामीणों को मिल पाता है,जबकि महीने  के 20 से 25 दिन योजना हमेशा बंद ही पड़ी रहती है, कारण गुणवत्ताहीन सामग्री/ पाइपों का उपयोग, ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में विधायक/ सांसद /कलेक्टर सभी से अनेको बार शिकायतें की गई, किंतु आज तक जमीनी स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसका खामियाजा ग्रामीण जन आज तक भुगत रहे हैं, जबकि योजना की मलाई अधिकारियों एवं ठेकेदारों के द्वारा चट कर ली गई, और योजना पर पलीता लगा दिया गया!

ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 5 से 7 वर्ष हो चुके हैं योजना को बने,किंतु आज तक विभाग के अधिकारियों के द्वारा योजना का हस्तांतरण ग्रामीणों को या ग्राम पंचायत को नहीं किया गया है, कारण साफ है की योजना  के हर निर्माण कार्य में चाहे पाइपलाइन विस्तारीकरण हो, या चैंबरों का निर्माण हो, या फिर विद्युत कनेक्शन की बात हो, हर जगह अधूरा निमार्ण कार्य करके छोड़ दिया गया है!

            ग्रामीण जनों के द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत किया जाता है,ताकि कहीं से कोई सुधार हो जाए किंतु पी एच ई विभाग के उप यांत्रियों/समन्वयकों के द्वारा ग्रामीण जनों को झूठा आश्वासन देकर शिकायतें बंद करा दी जाती है, या फिर कोई शिकायतकर्ता शिकायत बंद नहीं करता तो उसे झूठा प्रतिवेदन चढ़ाकर शिकायत को फोर्थ क्लोज कर दिया जाता है, अब ग्रामीणों का कहना है कि हम जाएं तो किधर जाएं हमारी समस्या का भगवान ही मालिक है!


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।