जिला अस्पताल में लापरवाही: ऑक्सीजन की कमी से रास्ते में मरीज की मौत, परिजन सड़क पर उतरे - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला अस्पताल में लापरवाही: ऑक्सीजन की कमी से रास्ते में मरीज की मौत, परिजन सड़क पर उतरे


 आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 5 फरवरी, जिला अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर उचित एंबुलेंस और पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।परिजनों के मुताबिक, रविंद्र कुमार मरावी को 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर 5 फरवरी सुबह 10 बजे ड्यूटी डॉक्टर डॉ. सुरेश मरावी के निर्देश पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया।परिजनों का कहना है कि जिस एम्बुलेंस से मरीज को जबलपुर रवाना किया गया उसमे ऑक्सीजन के दो सिलेंडर थे जिसमें से एक मे ऑक्सीजन  कम थी ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज की मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि मरीज की स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस से भेजना चाहिए था, लेकिन मरीज को जननी एक्सप्रेस से रवाना किया गया। जबलपुर जाते समय शाहपुरा कुण्डम के पास ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिससे मरीज की हालत बिगड़ गई। दोपहर करीब 1 बजे रविंद्र कुमार मरावी की मौत हो गई।मौत की सूचना पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी डॉक्टर से बात करने की कोशिश की, लेकिन एक घंटे से ज्यादा इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं आए। अस्पताल स्टाफ ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के सामने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने समझाकर मामला शांत किया।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।