सीखने की नई दिशा मे एक कदम और एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सारंगगढ़
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 5 फरवरी, एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सारंगगढ़ मे डाइट डिन्डोरी के द्वितीय वर्ष डी. एल. एड. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को लेकर डाइट डिन्डौरी के प्रभारी अशोक बर्मन एवं स्वीटी बोस आज स्थानीय एकीकृत माध्यमिक शाला सारंगढ़ का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य भावी शिक्षकों को विद्यालय की वास्तविक शैक्षिक व्यवस्था, कक्षा संचालन, शिक्षण विधियों तथा विद्यायलय प्रबंधन की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करना। भ्रमण के दौरान छात्रों ने कक्षा शिक्षण, पाठ योजना, शिक्षण सहायक समग्री, विद्यार्थियों के साथ शिक्षक के व्यवहार तथा अनुशासन व्यवस्था का अवलोकन किये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुदीप उपाध्याय ने छात्रों को शिक्षण कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारिया दी ओर उनके प्रश्नों का समाधान किया। इस अवसर पर छात्रों को बताया गया की एक शिक्षक की भूमिका केवल पाठ पढ़ाने तक सीमित नही होती बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास मे उसकी अहम जिम्मेदारी होती है। डी एल एड छात्रों ने इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। दल प्रभारी अशोक बर्मन एवं स्वीटी बोस ने भी शाला का शैक्षणिक अवलोकन किया गया । विद्यालय से सुमन मरावी प्राथमिक शिक्षक ने एफ.एल.एन.शिक्षण के संबंध मे विस्तृत जानकारी साझा की विद्यालय से रामप्रसाद यादव भगत सिंह मरकाम संतोष कुमार मसराम ने भी अपनी-अपनी कक्षागत कार्य को साझा किया।


