अवैध खनन व भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अवैध खनन व भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई


 आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 10 फरवरी,कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम द्वारा आज ग्राम सिमरिया में जयसिंह राठौर के पक्ष में स्वीकृत उत्खनन पट्टा की जांच की गई। जांच के दौरान स्वीकृत उत्खनन पट्टा क्षेत्र में कई अनियमितताएं पाई गईं। जांच में यह पाया गया कि स्वीकृत उत्खनन क्षेत्र में आवश्यक जानकारी दर्शाने वाला सूचना पटल (बोर्ड) नहीं लगाया गया था। इसके साथ ही खदान की सीमा पर तार फेंसिंग नहीं की गई थी तथा स्वीकृत क्षेत्र की सीमा दर्शाने वाले मुनारे निर्धारित मापदंडों के अनुसार संधारित नहीं पाए गए।

इसके अतिरिक्त स्वीकृत क्षेत्र से बाहर अवैध खनन किए जाने का भी मामला सामने आया। इस पर जयसिंह राठौर निवासी ग्राम सिमरिया, तहसील डिंडोरी के विरुद्ध अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं स्वीकृत क्षेत्र के बाहर बिना अनुमति के पत्थर/बोल्डर का भंडारण किए जाने के कारण अवैध भंडारण का पृथक प्रकरण भी तैयार किया गया है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।