आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 10 फरवरी, जनपद पंचायत डिण्डोरी में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) डिण्डोरी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। यह नोटिस 6 फरवरी को हुई समीक्षा के आधार पर दिया गया।समीक्षा में पाया गया कि जनपद पंचायत डिण्डोरी के कई निर्माण कार्य समयसीमा गुजरने के बाद भी शुरू या पूरे नहीं हुए। 2024-25 के 2 नवीन सामुदायिक भवन और 2025-26 के 4 कार्य अभी प्रारंभ ही नहीं हुए। 2025-26 के 2 नवीन पंचायत भवन अभी नींव स्तर पर अटके हैं। 18 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण पूरा होने पर भी पूर्णता प्रमाणपत्र और हस्तांतरण नहीं हुआ। 2023-24 व 2024-25 के कई कार्य अपूर्ण हैं।मनरेगा में भी हालात खराब हैं। 17.29 लाख लेबर बजट के लक्ष्य के विरुद्ध सिर्फ 13.71 लाख (79.29%) की उपलब्धि। गंगा जल संवर्धन अभियान में 735 कार्यों के मुकाबले मात्र 95 पूर्ण (12.92%)। कुल 4105 मनरेगा कार्य स्वीकृत होने पर पूर्णता दर बहुत कम। बीबीसी योजना लागू नहीं कर शासन पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने का खतरा।कलेक्टर ने इसे म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन बताते हुए CEO को 12 फरवरी तक स्पष्टीकरण मांगा है। समय पर संतोषजनक जवाब न मिलने या सुधार न होने पर म.प्र. सिविल सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी।

