नगर पालिका डिण्डोरी में भुगतान को लेकर बड़ा खुलासा, एजेंसी के बजाय व्यक्ति के खाते में गए ₹13 लाख से अधिक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नगर पालिका डिण्डोरी में भुगतान को लेकर बड़ा खुलासा, एजेंसी के बजाय व्यक्ति के खाते में गए ₹13 लाख से अधिक

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 13 मार्च,नगर पालिका डिण्डोरी में स्वच्छता जागरूकता ठेके का बड़ा खुलासा डिण्डोरी नगर पालिका ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के लिए सेवार्थी सामाजिक कल्याण संगठन को 13,18,945 रुपये की बोली पर ठेका दिया। दस्तावेज़ों से साफ है कि ठेके के बावजूद सभी भुगतान एजेंसी के बजाय श्री राम कृपाल गौतम के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।भुगतान विवरणदस्तावेज़ में सूचीबद्ध भुगतान जैसे 2,00,000 रुपये (मार्च 2023), 1,50,000 रुपये आदि श्री राम कृपाल गौतम के खाते में जमा हुए।ठेका एजेंसी के नाम पर था, लेकिन भुगतान व्यक्तिगत खाते में हुआ, 

दस्तावेजों के अनुसार यह ठेका  जिसमें स्वच्छता जागरूकता, पेंटिंग, सर्वे और आईईसी (IEC) गतिविधियों जैसे कार्य शामिल बताए गए हैं। लेकिन भुगतान से जुड़ी प्रविष्टियों में एजेंसी के स्थान पर किसी व्यक्ति को राशि जारी किए जाने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रिपोर्ट में दर्ज जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच अलग-अलग तिथियों में कई किश्तों में भुगतान किए गए हैं। इन भुगतानों में ₹92,094, ₹88,920, ₹77,408, ₹48,138, ₹1,90,652 और ₹2,74,538 जैसी कई राशियां शामिल हैं। कुल मिलाकर यह भुगतान ₹13.18 लाख से अधिक का बताया गया है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन कार्यों के संबंध में कई स्थानों पर कार्य के स्पष्ट प्रमाण या उपयोगिता से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिन कार्यों के नाम पर भुगतान किया गया, वे कार्य वास्तव में कहां और किसके द्वारा किए गए।

इसके अलावा रिपोर्ट में कुछ अन्य मामलों में भी अनियमितताओं का जिक्र किया गया है, जिनमें विज्ञापन और अन्य भुगतान पर टीडीएस (TDS) नहीं काटे जाने तथा कुछ भुगतान में निर्धारित दर के बजाय कम दर से टीडीएस काटे जाने की बात सामने आई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये भुगतान किस खाते में और किसकी सहमति से जारी किए गए,एजेंसी के बजाय व्यक्ति के खाते में राशि क्यों भेजी गई,और जिन कार्यों के लिए राशि दी गई, उनका वास्तविक क्रियान्वयन कहां हुआ

मामला सामने आने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिये ताकि यह स्पष्ट हो सके कि स्वच्छता जागरूकता के नाम पर खर्च की गई राशि का वास्तविक उपयोग हुआ या नहीं।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।