राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 13 मार्च, विकासखंड डिंडोरी अंतर्गत क़स्बा शाहपुर सर्व सुविधा युक्त नवीन स्कूल भवन में अध्ययनरत 12वीं कक्षा की छात्राओं ने परीक्षा उपरांत विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के हित में सराहनीय पहल करते हुए खेल मैदान की मांग उठाई है। छात्राओं ने कहा कि नए स्कूल भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सर्वसुविधायुक्त वातावरण मिला है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।
छात्राओं का कहना है कि अब विद्यालय में खेल मैदान की व्यवस्था भी की जानी चाहिए, ताकि छोटे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की भी उचित सुविधा मिल सके। उनका मानना है कि खेल गतिविधियाँ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं।
12वीं की छात्राओं ने बताया कि वे स्वयं परीक्षा पूरी कर विद्यालय से आगे की पढ़ाई के लिए निकल जाएंगी, लेकिन विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों को खेल मैदान की सुविधा मिले, यही उनकी इच्छा है।
छात्राओं की इस सकारात्मक सोच की क्षेत्र में सराहना हो रही है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यालय परिसर में जल्द से जल्द खेल मैदान की व्यवस्था कर बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और खेल वातावरण उपलब्ध कराया जाए।उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में शिक्षा ग्रहण का निकलने वाले विद्यार्थियों का नरेंद्र कछुआ आशीष साहू नौशाद मलिक दिलशाद अंसारी पीयूष ठाकुर तथा स्थानीय समाजसेवीयों तथा शिक्षकों नाथूराम झरिया राजेन्द्र ठाकुर शिक्षक एवं मंगल नामदेव विक्की खान खलील खानसमाजसेवीयों के अथक सहयोग से मैदान समतलीकरण के कार्य में इनके सहयोग से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन नवीन विद्यालय भवन के मैदान में संभव हो सका था!

