राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 30 मार्च, जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को लेकर फरार हुए युवक को पुलिस ने हिरासत लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है और बिना कोई कार्रवाई के नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया।
मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि आरोपी युवक को पिछले तीन दिनों से थाने में बैठाकर रखा गया है, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है और स्पष्ट जवाब देने के बजाय गोलमोल बातें कर रही है। नाबालिग के पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है और जल्द एफआईआर दर्ज करने की अपील की है।
इस बीच, मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओपी ने शाहपुर थाना प्रभारी को नाराजगी जताई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो पाई थी।
कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, नाबालिग से जुड़े मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य होता है और मामले की गंभीरता के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
फिलहाल, पूरे मामले पर स्थानीय लोगों और परिजनों की नजर बनी हुई है, वहीं पुलिस की अगली कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

