शहपुरा पुलिस ने हत्या एवं बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या एवं बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 11 मार्च,दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी बहन मृतिका राधा बाई के साथ छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी द्वारा मारपीट कर सिर में गंभीर चोट पहुँचाई गई तथा हरिओम चौधरी द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 103(1), 109(1), 331(8), 115(2), 238, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार अन्य प्रकरण में प्रार्थी द्वारा अपनी 14 वर्षीय भांजी के साथ हरिओम चौधरी द्वारा गलत कार्य (बलात्कार) किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 65(1), 64(2)(k), 64(2)(f), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3, 4, 5(L), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। जिनमें से एक आरोपी छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी को दिनांक 04.03.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं दूसरे आरोपी हरिओम चौधरी द्वारा लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास किया जा रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  तथा  एसडीओपी शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार द्वारा टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा इनामी उद्घोषणा भी की गई थी।

लगातार प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी हरिओम चौधरी को कटनी से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा जघन्य घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सामग्री एवं घटना के समय पहने रक्तरंजित कपड़े जप्त किए गए हैं।


गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका:-

पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी अनुराग जामदार, उनि ताकेश्वरी मरकाम, सउनि बिपिन जोशी, राकेश यादव, प्र.आर. 305 राघवेन्द्र सिंह, प्र.आर. 73 प्रवीण अवस्थी, प्र.आर. 204 सुनहर मरावी, आर. 411 विवेक सिंह, आर. 122 मांगे लाल, आर. 114 लोकेन्द्र, आर. 17 अभिषेक पाण्डेय, आर. 355 भगत, आर. 285 नहार, म.आर. 394 महिमा, म.आर. 140 सविता एवं साइबर सेल प्रभारी मुकेश प्रधान की विशेष भूमिका रही।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।